जेसीआई प्राउड कैपिटल का गठन, अधिवक्ता सौरभ जैन बने संस्थापक अध्यक्ष
रायपुर
जेसीआई रायपुर कैपिटल द्वारा प्रायोजित नए अध्याय जेसीआई रायपुर प्राउड कैपिटल का गठन स्थानीय वृंदावन हॉल, सिविल लाइन में हुआ। जेसी सौरभ जैन संस्थापक अध्यक्ष पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि श्री आर के अग्रवाल (विधिक सलाहकार- राज्यपाल), की नोट स्पीकर पीपीपी जेएफएस जेसीआई सीनेटर राजेश अग्रवाल , शपथ अधिकारी अमिताभ दुबे (सुपर चैप्टर कोच) थे।
जेसी अधिवक्ता सौरभ जैन को शपथ जेसीआई रायपुर कैपिटल के अध्यक्ष जेसी रोमिल जैन ने दिलाई संस्था में कुल 30 सदस्यों ने शपथ ली। तत्पश्चात जेसी सौरभ जैन अपनी कार्यकारणी को शपथ दिलाई । जेसी संदीप थौरानी को संस्था प्रभारी नियुक्त किया गया। जेसीआई रायपुर प्राउड कैपिटल का उद्देश्य व्यक्तित्व विकास व मानवता की सेवा है।
उक्त अवसर पर जेसी लीना वाढेर , जेसी चित्रांक चौपड़ा, जेसी संजय अग्रवाल, शरद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, वासुदेव थौरानी, जेसी मुकेश केडिया, चैप्टर इंचार्ज संदीप थौरानी, जेसी सी ए प्रणय बुरड़, सचिव जेसी योगेश्वर साहू, व अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रभारी संदीप थौरानी ने किया। यह जानकारी जेसीआई रायपुर प्राउड कैपिटल के सचिव योगेश्वर साहू ने दी।

पाठको की राय